० मुख्यमंत्री भी महिला मोर्चे के कार्यक्रम में शामिल हुए
रायपुर, 15 अप्रैल (आरएनएस)। आधी आबादी को आरक्षण देने के लिए लोकसभा में आरक्षण विधेयक पेश होने वाले है। इसको लेकर भाजपा के रायपुर इकाई के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है तथा रैली निकाली गई है।
भाजपा कार्यालय के कार्यालय सचिव से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण विध्ेायक लोकसभा में पेश करने वाले है। इसलिए भाजपा द्वारा महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जिसको लेकर राजधानी जिला तथा ब्लाक स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये है। राजधानी में साइंस कालेज में महिला मोर्चाद्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मी वर्मा सरोज पांडेय सहित अन्य महिला नेत्रियां भाग लेंगी।
केंद्र में प्रधानमंत्री आरक्षण विधेयक पेश करेंगे। इसके पश्चात वर्तमान में लोकसभा में सदस्यों की संख्या ५४२ से बढ़कर ६०० के आसपास हो जाएंगी। लोकसभा में इस पर तीन दिन चर्चा होगी।
शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

