पिथौरागढ़,18 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस ने अवैध खनन साम्रगी से भरे एक टिप्पर वाहन को सीज किया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में बीते रोज चौकी प्रभारी ऐंचोली कमलेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक टिप्पर वाहन में अवैध खनन साम्रगी मिली। पुलिस ने खनन अधिनियम की धारा 4/21 के तहत कार्रवाई करते हुए टिप्पर को सीज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

