पिथौरागढ़,18 दिसंबर (आरएनएस)। एएचटीयू, सीडब्लूसी और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने राइंका टोटानौला में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर अपराध, मानव तस्करी व नशे से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से बताया। यहां प्रधानाचार्य विक्रम सिंह पाल, हेड कांस्टेबल प्रेम बल्लभ छिमवाल, हेड कांस्टेबल संगीता छावड़ा, कांस्टेबल महेन्द्र महर, कांस्टेबल निर्मल किशोर, चाइल्ड हैल्पलाइन व सीडब्लूसी के सदस्य मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

