पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में हाइवा की टक्कर, एक युवती गंभीर*
*तेज रफ्तार हाइवा ने आज छीनी दो जिंदगियां*
Bhilai 19 Dec, (Rns) /- पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तेज रफ्तार हाइवा वाहन की टक्कर से हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

