गरियाबंद,18 दिसम्बर (आरएनएस)। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 17.12.2025 को मुखबीर से थाना अमलीपदर को सूचना मिला कि एक 407 मेटाडोर क्रमांक सी.जी.-04-जेसी.-6332 में अवैध रूप से धान भर कर धुरवापथना रोड़ (उड़ीसा) के रास्ते अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम रवान हो कर घटना स्थल से 407 मेटाडोर क्रमांक सी.जी.-04-जेसी.-6332 में परिवहन करते 60 कट्टा अवैध धान को जप्त किया गया। इसी प्रकार दिनांक 18.12.2025 को थाना देवभोग को मुखबीर से सूचना मिला की एक बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सी.जी.-04-एमपी.-4713 अवैध रूप से धान भर कर घूमामुड़ा रोड़ (उड़ीसा) के रास्ते अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम रवान हो कर घटना स्थल से बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सी.जी.-04-एमपी.-4713 में परिवहन करते 60 कट्टा अवैध धान को समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। दोनो प्रकरणों मे पृथक-पृथक 60-60 कुल 120 कट्टा (51 क्ंिवटल) कीमती 01 लाख 58 हजार 100 सौ रूपये का अवैध धान को परिवहन करत पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के पुलिस द्वारा जप्त किया कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार विगत एक माह, 09 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर, थाना छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 38 प्रकरणों में 3367 कट्टा 1474.05 क्ंिवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा। विगत एक माह, 09 दिवस में कुल 34 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 3367 कट्टा धान कुल 1474.05 क्ंिवटल कुल कीमती 45 लाख 85 हजार 365 रूपये। कार्यवाही में जप्त वाहन इस प्रकार है।
01) 407 मेटाडोर क्रमांक सी.जी.-04-जेसी.-6332 (60 कट्टा अवैध धान)
02) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सी.जी.-04-एमपी.-4713 (60 कट्टा अवैध धान) जप्त किया गया है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

