जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड एश 19 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहा है, जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा। इस बीच पता चला है कि अवतार 3 देखने के लिए सिनेमाघर आने वाले दर्शकों को 2 और नायाब तोहफे मिलेंगे। निर्माताओं ने इसके लिए खास योजना बना ली है, जिसका पता चलने के बाद लोगों की खुशी सांतवें आसमान पर होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अवतार: फायर एंड एश के साथ, हनुमान- द इटरनल की पहली झलक का दीदार कराया जाएगा। निर्माताओं ने फिल्म का टीजर अभी तक जारी नहीं किया है और अब यह सीधे बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। फिल्म का निर्माण एआई के जरिए किया गया है, जो आकर्षक दृश्यों और भव्यता का दावा करती है। फरारी की सवारी वाले राजेश मापुस्कर ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसे 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज किया जाएगा।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण: पार्ट 1 का पहला 3डी टीजर वीडियो जारी किए जाने की योजना है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत यह पौराणिक फिल्म दिवाली, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी साल जुलाई महीने में, निर्माताओं ने पहला टीजर वीडियो जारी किया था। अब इसे 3डी में अवतार: फायर एंड एश के साथ दिखाया जाएगा। 8 बार ऑस्कर जीत चुके विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो डीएनईजी ने प्रोमो के विजुअल्स तैयार कर लिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
