बिलासपुर 19 दिसंबर 2025 (आरएनएस) रोजगार केंद्र, कोनी द्वारा 22 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक केंद्र परिसर में आयोजित होगा। प्लेसमेंट कैम्प में तीन निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। इनमें फील्ड स्टाफ, टेली कालर, एकाउंटेंट, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित कुल 39 पद शामिल रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

