चंडीगढ़ ,19 दिसंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में युवाओं को 56,856 सरकारी नौकरियां प्रदान करके एक और मील का पत्थर स्थापित किया है, जिससे प्रतिभा पलायन की प्रवृत्ति उलट गई है। ये नौकरियां युवाओं की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी। युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां मिली हैं। यह युवाओं के कल्याण को सुनिश्चित करने और उनके लिए रोजग़ार के नए अवसर खोलने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह बेहद गर्व और संतोष की बात है कि राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान कुछ युवाओं को दो-तीन नौकरियाँ भी मिली हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की कमान संभालने के पहले दिन से ही उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि योग्य युवाओं को नौकरियाँ मिलें, जिसके चलते अब तक 58,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिल चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि आज 858 युवा पंजाब सरकार के परिवार में शामिल हो गए हैं और अब वे राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के युवाओं पर कोई उपकार नहीं है, बल्कि वे अपनी योग्यता के आधार पर इन नौकरियों के हकदार बने हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि इन युवाओं को पूरी तरह से योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली हैं। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से सरकार का अभिन्न अंग बनने का आह्वान किया और उन्हें पूरे समर्पण भाव से लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त युवा अपनी कलम का प्रयोग समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त युवा लोगों का अधिक से अधिक कल्याण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने अब तक 58,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं और यह भी कहा कि सभी भर्तियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये भर्तियां पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से की गई हैं और युवाओं ने कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करके ये नौकरियां हासिल की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार का पहले दिन से ही एकमात्र एजेंडा युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देकर उन्हें सशक्त बनाना रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब दिवस है, लेकिन क्या यह सचमुच खुशी का क्षण है क्योंकि इसी दिन राज्य को कई हिस्सों में बाँट दिया गया था?
हमें नौकरियों की नहीं परिवारों की चिंता: मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य के युवाओं को नौकरियाँ देने की कभी परवाह नहीं की, क्योंकि उन्हें केवल अपने परिवारों की चिंता थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा न मिलने से हताश विपक्ष अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए उन्हें बदनाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ये घिनौनी साजिशें कभी कामयाब नहीं होंगी क्योंकि राज्य की जनता उनकी घिनौनी चालों से अच्छी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने नीट, जेईई और जेईई एडवांस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएँ पास करके जमीनी स्तर पर बदलाव के प्रयासों पर अपनी मुहर लगाई है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

