सुरेश मिनोचा
एमसीबी/चिरमिरी,19 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) अभियान को लेकर मनेन्द्रगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगल भवन, चिरमिरी में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बूथ स्तर पर स्ढ्ढक्र के दूसरे चरण को प्रभावी ढंग से संपादित कराने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित एवं प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले, महापौर चिरमिरी, विधानसभा स्ढ्ढक्र प्रभारी अधिवक्ता आशीष सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच पर अनिल केशरवानी, राजकुमार बधावन, सरोज यादव, संजय राय, मनोज जैन, प्रतिमा यादव, रामलाल सिंह, आशीष मजूमदार एवं द्वारिका जायसवाल भी मौजूद रहे।कार्यशाला का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात लोकसभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह के स्ढ्ढक्र संबंधी उद्बोधन का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्ढ्ढक्र अभियान को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा।कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने संगठनात्मक दृष्टि से स्ढ्ढक्र की हत्ता पर प्रकाश डाला। अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी सवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्ढ्ढक्र का असली महत्व बूथ स्तर पर है, क्योंकि यही मतदाता की पहचान और अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र भारत की पहचान रही है और वर्ष 2025 में स्ढ्ढक्र के माध्यम से लोकतंत्र को और अधिक सशक्त किया जाएगा। मंत्री जायसवाल ने कहा कि बीते समय देश में घुसपैठियों को मतदान का अधिकार मिलने जैसी स्थितियां सामने आ रही थीं, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थीं। ऐसे में मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत ावश्यक था। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने 156 बूथों पर स्ढ्ढक्र के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपादित कराने में अहम भूमिका निभाई है, इसके लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 23 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले स्ढ्ढक्र के दूसरे चरण में युद्धस्तर पर जुटना होगा, क्योंकि यह चरण आगामी चुनावों की दिशा और दशा तय करेगा। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक एक माह की इस अवधि में नए मतदाताओं के नाम जोडऩे, दावा–आपत्ति एवं अनुच्छेद के तहत संशोधन कार्य किए जाएंगे, जिसे पूरी प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ संपादित करना आवश्यक है।कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि विधानसभा स्तरीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और स्ढ्ढक्र अभियान को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में आगामी चरण को लेकर विशेष उत्साह और संकल्प का भाव देखा गया।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

