नदिया जिले के ताहेरपुर में सुरक्षा की चाक चौबंद व अभूत पूर्व व्यवस्था
नकुल कुमार मंडल
कोलकाता 19 दिसंबर (आरएनएस)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सभा बंगाल के नदिया जिले के ताहेरपुर के नेताजी पार्क ग्राउंड में होगी। उक्त सभा से 24 घंटे पहले से ही सिर्फ सभा स्थल के पास ही नहीं बर न पूरे ताहेरपुर और आस-पास के इलाकों में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। तमाम सुरक्षा उपाय की समीक्षा व निरिक्षण की गई। सड़क बांस के बैरिकेड से घेरा गया है। राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। सिविक वॉलंटियर, राज्य पुलिस और महिला पुलिस के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिस को भी तैनात किया गया है। ताहेरपुर के नेताजी पार्क ग्राउंड की ओर जाने वाली आठ लेन पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। जानकरी के अनुसार पीएम मोदी आज (शनिवार) सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर वे हेलीकॉप्टर से ताहेरपुर जाएंगे। प्रधानमंत्री की ताहेरपुर के नेताजी पार्क ग्राउंड में मीटिंग है। ताहेरपुर पुलिस स्टेशन ग्राउंड में 3 हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री वहां सुबह 11:10 बजे पहुंचेंगे। मोदी हेलीपैड से कार से सभा की जगह पर आएंगे। हेलीपैड से सभा की जगह की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि लोगों का रेला सड़क पर उमड़ेगा। आज सड़क के दोनों तरफ भगवा भाजपा के झंडों से पट गए है। कोलकाता एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से ताहेरपुर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:05 बजे ताहेरपुर पुलिस स्टेशन के बगल में श्मशान घाट हेलीपैड पर उतरेंगे। वह सुबह 11:15 बजे मीटिंग की जगह यानी नेताजी पार्क मैदान पहुंचेंगे। पीएम मोदी आधे घंटे के लि सुबह 11:15 बजे से 11:45 बजे तक प्रशासक मीटिंग में भाग लेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सूत्रों ने बताया कि, वह वहां 3,200 करोड़ रुपये से ज्यादा के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कृष्णानगर से बाराजगुली तक नेशनल हाईवे नंबर 12 के करीब 68 किलो मीटर हिस्से को चार लेन में बदलने का काम पूरा हो चुका है। मोदी शनिवार को उस हिस्से का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे बारासात से बाराजगुली तक करीब 18 किलो मीटर सड़क को चार लेन में बदलने के काम का शिलान्यास करेंगे।
बहरहाल, पीएम मोदी राजनीतिक सभा के मंच पर 12:00 बजे से 12:45 बजे तक रहेंगे। उक्त स्थिति के तहत बंगाल के राजनीतिक दल के नेता इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि वह मंच पर क्या कहेंगे क्योंकि एसआईआर के शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब मोदी पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। वह अपनी पहली सभा एसआईआर के गहमा गहमी के माहौल में उस स्थान पर कर रहे हैं, जिसे रिफ्यूजी या मतुआ-बहुल गढ़ माना जाता है और जहां वोटर लिस्ट में नाम होने या न होने को लेकर काफी चिंता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि मोदी शनिवार को इस बारे में कोई ‘भरोसाÓ दे सकते हैं। वैसे भाजपा के सूत्रों का दावा है कि एसआईआर के बीच मतुआ इलाके में इसे लेकर जो गहमा गहमी और चिंता है वह प्रधानमंत्री के कानों तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री ताहेरपुर की सभा से क्या संदेश देंगे, इस पर अटकलें शुरू हो गई हैं। एसआईआर के माहौल से मतुआ समुदाय के एक बड़े धड़े में दहशत है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस लिहाज से ताहेरपुर को चुनना काफी अहम है। कारण यहां नामो: शूद्र मतुआ लोगों की संख्या ज्यादा है। नदिया जिले का एक बड़ा हिस्सा बॉर्डर एरिया है। इस बॉर्डर एरिया में उस पार के बांग्ला के लोग भी रहते हैं। माना जा रहा है कि, प्रधानमंत्री सीएए को लेकर कोई खास संदेश दे सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















