कोलकाता 11 फरवरी (आरएनएस) विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बाबरी मस्जिद मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अधिकारी मे आरोप लगाया कि अगर मौजूदा सरकार सत्ता में बनी रहती है तो बंगाल में बाबर का नाम हावी रहेगा। एक कड़े बयान में उन्होंने बाबर को विदेशी आक्रमणकारी बताया और कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में ऐसी बातें चलती रहेंगी। अधिकारी ने आगे कहा कि अगर अप्रैल 2026 में भाजपा सरकार बनाती है, तो न केवल बाबर बल्कि मुगल शासकों के सभी निशान बंगाल से मिटा दिए जाएंगे। विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज करते हुए उन्होंने यह बात कही। इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने आगामी विधानसभा चुनावों में कट्टरपंथियों की सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।शुभेंदु ने कहा, ममता बनर्जी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी हैंज्। वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं और यही वजह है कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया, लोगों ने आगामी विधानसभा चुनावों में कट्टरपंथियों की इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। चुनाव के बाद राज्य में ‘सनातनी सरकारÓ बनेगी। शुभेंदु ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद अब लक्ष्य पश्चिम बंगाल है।


















