रुद्रपुर,19 दिसंबर (आरएनएस)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत न्याय पंचायत कल्याणनगर के मैनाझुंडी गांव में प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शुक्रवार को आयोजित शिविर में पंजीकृत शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए, साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने पर जोर दिया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 494 लोगों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया तथा तीन लखपति दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। शिविर में नोडल अधिकारी किशोरी कुटिया, तहसीलदार हिमांशु जोशी, बीडीओ सीआर आर्या, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीपी कोठारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान बलराज सिंह, दर्शन सिंह, आनंद बल्लभ भट्ट मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

