धार 19 Dec, (rns) । मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला धार जिले के गाजनोद का है जहां सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
दरअसल घटना ग्राम गाजनोद के पास मोड के समीप की है जहां तेज रफ्तार डीजल टैंकर (जिसमें डीजल नहीं था) की बाइक सवार मां बेटे की टक्कर हो गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक बाइक से ग्राम कोद में गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों को कुचल दिया।

