बिलासपुर 20 दिसंबर 2025आरएनएस) पूर्व मध्य रेलवे में पदस्थ राकेश रंजन बिलासपुर रेल मंडल के नए डीआरएम नियुक्त हुए हैं। गुरुवार को रेलवे बोर्ड डीआरएम की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। डीआरएम रंजन 22 दिसंबर को बिलासपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।पदभार ग्रहण करने के लिए वे 21 दिसंबर को बिलासपुर पहुंच जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को पत्राचार की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मालूम हो कि इससे पहले पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ सिग्नल इंजीनियर उमेश कुमार को यहां का डीआरएम नियुक्त किया गया था। लेकिन,उन्होंने बच्चे की पढ़ाई व अन्य कारणों का हवाला देते हुए स्थानांतरण आदेश रद करने का निवेदन किया था। जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ नए डीआरएम की नियुक्ति कर दी है। नए डीआरएम राकेश रंजन यहाँ राजमल खोईवाल का स्थान लेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

