दुर्ग, 20 दिसंबर (आरएनएस)। दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक में कांग्रेस नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोतीलाल वोरा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, के साथ रिसाली महापौर शशि सिन्हा, भी श्रद्धांजलि देने पहुंची इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल व,राकेश ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे कांग्रेसियों ने स्वर्गीय मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देते हुवे कहा कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा ने हमेशा बेदाग रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया, जो आज, सभी के लिए प्रेरणास्रोत है
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

