गोसाईंगंज अयोध्या,20 दिसंबर (आरएनएस)। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के टन्डौली रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत विक्षत शव मिला है।राहगीरों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दिया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गयी परन्तु काफी मशक्कत के बावजूद कोई जानकारी नही मिल सकी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसओ शारदेन्दु दुबे के मुताबिक युवक कौन है कंहा से आया है इसकी पड़ताल की जा रही है। घटना किस ट्रेन से हुई है इसकी भी जानकारी नही मिल सकी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

