मिल्कीपुर-अयोध्या,20 दिसंबर (आरएनएस)। नगर पंचायत कुमारगंज के बंवा गांव नवासी फैजान पुत्र पप्पू को सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करना भारी पड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना क्षेत्र के मनीष कौशल, सत्रोहन कौशल, लव कुमार मिश्रा, सूरज कौशल, दुर्गा मिश्रा रवि सिंह,रजत, आशीष शुक्ला,सुरेश पाण्डेय ने कुमारगंज पुलिस को संयुक्त रूप से तहरीर देते हो या आरोप लगाया है कि बंवा निवासी फैजान सोशल मीडिया पर अखंड पाकिस्तान का नारा देकर देश विरोधी गतिविधि कर रहा है एवं एस आई आर फॉर्म का विरोध कर रहा है फैजान आए दिन लगातार सोशल मीडिया पर देश वरोधी पाकिस्तान समर्थित पोस्ट डालता है जिससे लाखों हिदुओं की और देशवासियों की भावनाएं आहात हो रही हैं, कुमारगंज पुलिस ने मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है प्रभारी थानाध्यक्ष धनीराम वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

