हरिद्वार,20 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली के करोलबाग स्थित बाबा पीर रतन नाथ मंदिर परिसर में हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में धर्मनगरी के सेवकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में सेवकों ने भीमगोड़ा स्थित मंदिर शाखा से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि जिस जमीन को डीडीए ने अवैध बताकर तोड़ा, वह वैध और कानूनी है। यह कार्रवाई करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रहार है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। सरकार से मंदिर परिसर की भूमि वापस किए जाने की मांग उठाई गई।
इस दौरान युवराज, धीरज, हरि गौतम, नंदकिशोर पाठक, बलराम अरोड़ा, गंगेश कुमार, अमित भसीन, जितेंद्र आहूजा, गगनदीप चावला, विष्णु अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, निशा अरोड़ा, रेखा, आशा साहनी, शालू चावला, संजू अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, चंद्रा जोशी, संगीता, शोभा, रूपाली, भावना, ज्योति, ममता, मीनू, लता, शिवशक्ति, उमा, जानकी, संजना, सुमन, रेणु, प्रमिला गौतम, वंदना वैद्य, रंजन, राजदुलारी, अलका, दुर्गेश, अनिता, राधा, गीता, पूनम, सविता शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

