हरिद्वार,20 दिसंबर (आरएनएस)। ऊर्जा निगम सोमवार से ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली के तार बदलने का काम शुरू करेगा। मरम्मत के नाम पर दिन में चार घंटे की बिजली कटौती की सूचना जारी की गई है, जिससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित होगी। दूसरी ओर, लोग सर्दियों में आए दिन हो रही बिजली कटौती से परेशान हैं। उनका आरोप है कि अक्तूबर में दीवाली से पहले सभी उपसंस्थानों की टेस्टिंग, अनुरक्षण और मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती की गई थी। लेकिन, नवंबर और दिसंबर में भी काम पूरे नहीं हो पाए हैं। हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली गुल हो रही है। आरोप है कि चार घंटे की घोषित कटौती के बावजूद सात घंटे तक बिजली गुल हो रही है। उपभोक्ता अनुज गुप्ता, पंकज चौहान, अतुल गुप्ता, वंशज वर्मा, पारस चौहान और शौकत गौड़ ने आरोप लगाया कि पहले अघोषित कटौती होती थी, जिसका विरोध होता था, अब मरम्मत के नाम पर रोस्टिंग की जा रही है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई रवि कुमार ने बताया कि कोहरा बढऩे के कारण बिजली का लोड बढ़ गया है और मरम्मत निरंतर जारी रहती है। इन फीडरों पर रहेगी बिजली कटौती ऊर्जा निगम के अनुसार, 22 दिसंबर को उपसंस्थान पुल जटवाड़ा के मेन बाजार फीडर पर मरम्मत होगी। 23 दिसंबर को पांवधोई फीडर, 24 दिसंबर को पीठ बाजार फीडर और 26 दिसंबर को सीतापुर फीडर पर बिजली के तार बदले जाएंगे। इन क्षेत्रों में पूर्व में 18 से 26 नवंबर, चार और 10 दिसंबर को भी मरम्मत की जा चुकी है। ट्रांसपोर्टनगर में तीन जनवरी तक चलेगा काम 24 दिसंबर को ट्रांसपोर्टनगर उपसंस्थान और उससे पोषित सभी फीडर बंद रहेंगे। गुरुकुल-द्वितीय उपसंस्थान के बहादुरपुर जट्ट और जमालपुर फीडर पर 22 दिसंबर से तीन जनवरी तक मरम्मत की जाएगी। इन फीडरों पर 10 दिसंबर से काम चल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

