रुड़की,20 दिसंबर (आरएनएस)। एक युवती और एक वृद्धा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामलों की पड़ताल शुरु कर दी है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर में बताया कि रात के समय उनकी 18 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में कही लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। दुसरी तरफ भगवानपुर निवासी अमित कुमार ने भी अपनी 70 वर्षीय माता विमला देवी के बिना बताएं कही चले जाने की बात कही है। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

