अल्मोड़ा,20 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की भतरौजखान शाखा के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को बीमा क्लेम की राशि उपलब्ध कराई गई है। दनपै निवासी अफसाना, पत्नी स्वर्गीय शाहिद हुसैन को बैंक की ओर से बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी कराते हुए समय पर आर्थिक सहायता दिलाई गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बीमा क्लेम से संबंधित सभी औपचारिकताओं को त्वरित, सरल और पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। शाखा स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद बीमा कंपनी से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप क्लेम की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जमा कराई गई। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आपदा या आकस्मिक परिस्थितियों में आमजन के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक संबल मिल रहा है, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत मिलती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

