पिथौरागढ़,20 दिसंबर (आरएनएस)। उपजिलाधिकारी आशीष जोशी को मुनस्यारी के साथ ही बेरीनाग तहसील की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम जोशी ने बेरीनाग पहुंचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता के कार्यों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। यहां तहसीलदार वतन गुप्ता, रजिस्टार कानूनगो दीपक कुमार, मदन जोशी, पारस कन्याल, हेम कुमार मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

