पिथौरागढ़,20 दिसंबर (आरएनएस)। सशस्त्र सीमा बल की 55वीं बटालियन ने 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट आशीष कुमार ने किया। इस दौरान डीएम आशीष कुमार भटगांई की उपस्थिति में परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सभी जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान कमांडेंट कुमार ने एसएसबी के महानिदेशक का संदेश पढ़कर सभी जवानों को सुनाया। साथ ही वाहिनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाद में जवानों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व शाम को बड़ा खाना का आयोजन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

