पिथौरागढ़,20 दिसंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। थाने से उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज भण्डारी ने बीते रोज भौड़ी से सुवालेख रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को झूड़ी मलान निवासी मान सिंह रावत के ढाबे से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

