ऋषिकेश,21 दिसंबर (आरएनएस)। अठूरवाला में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में 42वें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद क्षेत्रवासी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रविवार को अठूरवाला संघर्ष समिति समिति के सदस्य धरने पर डटे रहे। समिति अध्यक्ष मनजीत सजवान ने कहा कि कुछ दिन पूर्व डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित लोगों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा था। मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिससे लोगों में निराशा है। कहा कि जब तक प्रभावितों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। धरनास्थल पर युद्धवीर सजवान, राकेश नेगी, विमला, शीला, संतोषी, सिरा, सुशीला, खेम सिंह, दीपक, राकेश, गोपाल, रविंद्र, राजपाल, सोनू आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

