ऋषिकेश,21 दिसंबर (आरएनएस)। स्वामीनारायण आश्रम मुनिकीरेती में रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड का प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ संगठन मंत्र के सामूहिक गायन के साथ किया गया। देहरादून जिलाध्यक्ष आलोक घिल्डियाल ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम एवं साइबर क्राइम पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। सुरेश आर्य ने रोजगार सृजन आयाम पर अपने विचार रखे। विधि प्रमुख उत्तराखंड अमित भट्ट ने विधि आयाम, कांति बल्लभ जोशी ने पर्यावरण आयाम, सुभाषिनी द्विवेदी ने महिला जागरण विषय को अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रचार आयाम के अंतर्गत डॉ. भूपेंद्र गंगवार ने संगठन के प्रभावी प्रचार-प्रसार की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल और क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह ने अभ्यास वर्ग की भूमिका एवं आवश्यकता तथा अभ्यास वर्ग क्यों के बारे में विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व विभाग प्रचारक कल्याण ने संगठन की मूलभावना एवं रीति-नीति से सभी को अवगत कराया। समापन असवर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीश ने सभी से अभ्यास वर्ग से प्राप्त सीखों को व्यवहार में उतारने पर बल दिया। मौके पर प्रांतीय सचिव राजपाल, उत्तराखंड संगठन मंत्री डॉ. मनोज रावत, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र बहुगुणा, स्वामीनारायण आश्रम के स्वामी सुनील भगत, राजपाल नेगी, प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल, उत्तराखंड राज्य के सह सचिव राजेश मंजखोला, प्रीति धीर, दीपक अंथवाल, चिरंजीव अवस्थी, शिवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

