आजमगढ़ 22 दिसंबर(आर एन एस) उप श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार संगीत महाविद्यालय हरिहरपुर, आजमगढ़ में श्रम विभाग द्वारा आज कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं सहित पंजीयन एवं नवीनीकरण की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस क्रम में बताया गया कि 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु तक वे निर्माण श्रमिक जिन्होने पिछले 12 माह में 90 दिवस बोर्ड द्वारा निर्धारित 40 प्रकार के कार्य की श्रेणी जैसे राजमिस्त्री, मनरेगा कार्य ईट भ_े, आदि का कार्य करने वाले श्रमिक आवश्यक अभिलेख यथा-आधार कार्ड, बैंक पासबुक, का विवरण व नामिनी का आधार कार्ड, लेकर किसी भी नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम बोर्ड, की वेबसाईट/पोर्टल (222.ह्वश्चड्ढशष्2.द्बठ्ठ) से पंजीयन करा सकते है और साथ ही निर्माण श्रमिकों से अपील की गयी, कि जो निर्माण श्रमिक 04 वर्षो से नवीनकीकरण नहीं कराया गया है। वह अपना नवीनीकरण दिनांक 31.12.2025 तक करा ले। अन्यथा हित-लाभ वचित रह जायेगे और बोर्ड द्वारा वर्तमान में संचालित सात मुख्य योजनाए यथा-मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन सहायता योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना आदि का लाभ प्राप्त कर सकते है।अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है। कैम्प में श्रीकान्त, योगेष कुमार, जनसेवा केन्द्र संचालक सन्दीप विष्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

