रायपुर, 22 दिसंबर (आरएनएस)। श्रीराम उत्सव समिति के द्वारा राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कालोनी, शिवाजी नगर, परशुराम नगर में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव विवाह प्रसंग को आयोजन किया गया।
श्रीराम उत्सव सिमिति के द्वारा प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 2 में 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। जहां कथा वाचक राष्ट्रीय संत नित्यानंद बापू अखिल भारतीय सनातन धर्म प्रचारक अयोध्या के द्वारा प्रवचन दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार कलश यात्रा मंगला चरण सती चरित्र से प्रारंभ हुआ तथा दूसरे दिन आज 22 दिसम्बर को शिव संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 23 दिसम्बर को राम जन्म कथा एवं बाललीला का वर्णन होगा। 24 दिसम्बर को पुष्प वाटिका में श्री सीताराम का विवाह होगा। 25 दिसम्बर को श्री राम वनवास केंवट प्रसंग पर महाराजश्री सम्बोधित करेंगे। 26 दिसंबर को सीता हरण, शबरी नवधा भक्ति एवं हनुमंत चरित्र पर चर्चा होगी। 27 दिसम्बर को सुंदरकाण्ड एवं राम का राज्याभिषेक समारोह का आकर्षक वर्णन बापु द्वारा किया जाएगा। श्रीराम कथा का सीधा प्रसारण नित्यानंद बापू यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन किया जा रहा है।
समिति के अनुसार इस कथा का आयोजन श्रीसीतारा जी की कृपा और हनुमानजी महाराज की परम आर्शीवाद से कथा का आयोजन किया जा रहा है। 28 दिसम्बर को हवन पूजन, गीता पाठ एवं भोजन प्रसादी भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 2 में सभी श्रद्धालुओं और धर्म प्रेमियों को कथा श्रवण करने की अपील की है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति में प्रमुख रूप से प्रेम राज साव, अर्जुन शर्मा, ईश्वर नायक, पवन सोनकर, पवन साहू, योगेंद्र साहू, सुशील कश्यप, कुशवाहा जी, टेकचंद धीरे, बबलू यदु, रामप्रसाद राणा, हेमंत पंसारी, नंदा सिन्हा, हरीश पटेल एवं समाज के अन्य प्रमुख धर्म प्रेम उपस्थित थे।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

