बिलासपुर, 22 दिसंबर (आरएनएस)। बिलासपुर की थाना सरकंडा पुलिस ने थानाक्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 5 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। साथ ही 3 वाहनों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21.12.2025 के रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि पत्रकार कालोनी सरकण्डा बिलासपुर में कुछ युवक एवं युवतियां पार्टी मना रहे हैं और बहुत ही हल्ला गुल्ला मचा रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर सूचना तस्दीक किया गया, जिनके द्वारा पत्रकार कालोनी के एक मकान में 5 युवक व 2 युवतियां पार्टी मनाते एवं शराब सेवन किये हुये मिले जो शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जिनसे नाम पता पूछने पर आदित्य चन्द्राकर, लक्की देवांगन, आशीष साहू, वंश देवांगन एवं विपुल दुबे बताये, जिनका ब्रीथ एनालाईजर मशीन से जांच करने पर शराब सेवन किये हुये मिले, जिनके पास मिले वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 5111, सीजी 10 बीडब्ल्यू 6685 एवं सीजी 10 बीएच 8007 का मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत् कार्यवाही किया गया, एवं उक्त युवकों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर युवक एवं युवतियों को समझाईश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

