0 सफेमा के तहत की गई कार्यवाही
रायपुर, 22 दिसंबर (आरएनएस)। जिले की खरोरा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे गांजा तस्कर राकेश वर्मा की करोड़ों की अचल संपत्ति को पुलिस ने सफेमा के तहत जब्त कर लिया है।
बताा दें कि थाना खरोरा के अपराध क्रमांक 308/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में दिनांक 20.05.25 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम छडिया में आरोपी मोहन सिंग कोशले उर्फ राकेश पिता चैनदास कोशले निवासी छडिय़ा थाना खरोरा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 4,18,410 रूपये कीमत का 27.894 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया था। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को राकेश वर्मा पिता रूपू राम वर्मा उम्र 45 साल निवासी ग्राम खपरीडीहखुर्द थाना खरोरा जिला रायपुर का होना बताया गया था। वहीं आरोपी राकेश वर्मा दिनांक घटना से लगातार फरार है। प्रकरण में थाना प्रभारी खरोरा रायपुर द्वारा गांजा तस्कर आरोपी राकेश वर्मा तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर गांजा तस्करी,बिक्री कर अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जप्त करने हेतु प्रतिवेदन सफेमा कोर्ट मुम्बई प्रेषित किया गया था। जिस पर सफेमा कोर्ट मुम्बई के आदेश पर सफेमा के तहत आरोपी राकेश वर्मा तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर ग्राम खपरीडीहखुर्द खरोरा में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से अर्जित की गई अचल संपत्ति 13 प्लाट (भूमि) कीमती लगभग 1.5 करोड़ रूपये को जप्त किया गया।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

