रायपुर, 22 दिसम्बर (आरएनएस)। सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को नई तकनीकी दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत क्षमता विकास आयोग, भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स के उपयोग से क्षमता निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 23 दिसंबर 2025 को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी–IIIT), रायपुर में किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ प्रात: 10 बजे होगा। क्षमता विकास आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस कार्यशाला में राज्य शासन के प्रमुख विभागों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, कृषि, स्वास्थ्य, गृह तथा परिवहन विभाग शामिल हैं। सभी संबंधित विभागों से आग्रह किया गया है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत नामित नोडल अधिकारी के साथ-साथ विभाग से एक तकनीकी अधिकारी को कार्यशाला में भाग लेने हेतु नामित करें, जिससे कार्यशाला के उद्देश्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित क्षमता निर्माण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला 23 दिसंबर को रायपुर मेंउक्त कार्यशाला में क्षमता विकास आयोग की अध्यक्ष एस. राधा चौहान, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यशाला शासन-प्रशासन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग, निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक सेवा वितरण में दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

