देहरादून,22 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तरांचल प्राचार्य परिषद की नई जिला कार्यकारिणी को सोमवार को गठन किया गया। जिसमें गुरुनानक पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवतार सिंह चावला को जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि एसजीआरआर नेहरूग्राम की प्रधानाचार्य प्रतिभा पाठक को जिला मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष डीसी भट्टर ने की। इस दौरान कोषाध्यक्ष पद पर गुरप्रित कौर, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमारऔर सगठन मंत्री डा.शुभी गुप्ता को चुना गया। जबकि सदस्यों के रूप में डा. जीना रस्तोगी, डा. रेखा अग्रवाल, श्वेता सिंह,तरुणा गुप्ता, उर्वशी,भोपा बाली को चुना गया। चुनाव अध्यक्ष डीसी भट्ट तथा प्रान्तीय महामंत्री अंकिन डोबरियाल की देखरेख में हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

