बिलासपुर,19 अप्रैल ( आरएनएस) धार्मिक नगरी मल्हार में पुलिस की सख्ती ने अवैध शराब कारोबार पर सीधा वार किया है, जहां एक युवक अपने ही घर को शराब बिक्री का अड्डा बनाकर धंधा चला रहा था, लेकिन बीट आरक्षक की सटीक सूचना और लगातार निगरानी ने पूरा खेल उजागर कर दिया, 19 अप्रैल 2026 को मिली पुख्ता खबर के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और वार्ड नंबर 4 मल्हार स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी, मौके पर ही राजेश्वर केवट पिता राजकुमार केवट उम्र 27 वर्ष निवासी मल्हार चौकी मल्हार थाना मस्तूरी को देसी मसाला शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया, तलाशी में उसके कब्जे से 35 नग पाव देसी मसाला शराब और बिक्री की रकम 150 रुपये बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त कर लिया गया, पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया, यह पूरी कार्रवाई पहले से मिली सूचना, सतत निगरानी और सही समय पर की गई दबिश का परिणाम रही, जिसमें उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पुलिस का साफ संदेश है कि धार्मिक क्षेत्रों में कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा—क्योंकि अब हर अवैध धंधे पर नजर है और कार्रवाई तय है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

