ऋषिकेश,22 दिसंबर (आरएनएस)। डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुधली में ‘सरकार जनता के द्वारÓ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और एसडीएम अर्पणा ढौंढियाल ने जनता की समस्या जानी और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सोमवार को डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुधली में ‘सरकार जनता के द्वारÓ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक बृजभूषण गैरोला और एसडीएम अर्पणा ढौंढियाल ने ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं को विस्तार से सुना। विधायक बृजभूषण ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। एसडीएम अर्पणा ढौंढियाल ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित पेंशन, स्वास्थ्य और कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे आगे आकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान दुधली अनूप कुमार, नागल बुलंदावाला की प्रधान श्रीमती अंजू देवी, शिमलास ग्रांट की प्रधान सुषमा बोरा, उमेद बोरा, भाजपा नेता राजकुमार, ललित पंत आदि उपस्थित रहे। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना की कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। विधायक बृजभूषण गैरोला और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

