बिलासपुर 19 अप्रैल (आरएनएस) सिटी कोतवाली इलाके में एक साधारण ऑटो अचानक पुलिस की नजर में आया और अगले ही पल खुलासा हुआ नशे के बड़े खेल का, ज्वाली नाला के पास ग्राहक तलाश रहे तीन युवक दरअसल अपने साथ लाखों का गांजा लेकर घूम रहे थे, 18 अप्रैल 2026 को मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने बिना देरी किए रणनीति बनाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर टीम ने मौके पर रेड डाली, ज्वाली नाला के पास संदिग्ध तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, तलाशी शुरू हुई तो पीठू बैग से एक-एक कर नशे का जखीरा बाहर आने लगा, आदित्य कुचबदिया के पास से 7 किलो, पंकज कुचबदिया के पास से 7 किलो और कोहिनूर कुचबदिया के पास से 6 किलो गांजा बरामद हुआ, कुल 20 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई, मौके पर ही विधिवत जप्ती की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ में सामने आया कि ये युवक बाहर के जिलों से आकर शहर में गांजा खपाने की फिराक में थे, थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 257/2026 के तहत धारा 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, साफ संदेश है कि बिलासपुर में नशे का कारोबार अब छुप नहीं सकता—क्योंकि पुलिस की नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है और अगला नंबर किसी का भी हो सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

