० आमाबेड़ा की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है एलेसेला के तबादले को=
कांकेर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह गरियाबंद के एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा को कांकेर का एसपी नियुक्त किया गया है। श्री राखेचा तेज तर्रार एवं अनुशासन के पक्के युवा आईपीएस अफसर माने जाते हैं। पहले वे प्रोबशनल अवधि में भिलाई में बतौर सीएसपी सेवा दे चुके हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में वे हमेशा सजग रहते हैं। नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के नेतृत्व में फोर्स ने एंटी नक्सल ऑपरेशंस में कई बड़ी कामयाबियां हासिल की हैं। एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला के तबादले को कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हालिया हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

