० आम जनता व्यक्ति कब्जाधारी को संभावित प्रतिवादी बनाकर लगाया केवियेट
० समाज के कमजोर एवं निम्र वर्ग के लिए बनाई जा रही आवासीय योजना
रायपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर विकास प्राधिकरण कचना सड्डू एवं लाभांडी में एक महत्वपूर्ण आवासीय योजना बना रहा है। इस संबंध में छग राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरडीए ने संभावित आम जनता संस्थान एवं कब्जाधारियों द्वारा कोर्ट की शरण में जाने के विरोध में अनावेदक को देखते हुए जिला न्यायाधीश न्यायालय में एक केवियेट दायर कर दिया है।
आरडीए द्वारा इस संबंध में एक सूचना जारी कर दी गई है जिसके अनुसार प्रधान जिला न्यायाधीश, द्वितीय न्यायधीश एवं तृतीय न्यायधीश की न्यायालय में अधीक्षण अभियंता एवं प्रभारी अधिकारी द्वारा संभावित प्रतिवादी अनावेदक के विरुद्ध एक केवियेट दायर किया गया है। आरडीए के अनुसार आम जनता व्यक्ति संस्थान समिति समुदाय किरायेदार कब्जाधरी अथवा प्रभावितों का समूह न्यायालय की शरण में जा सकता है इसलिए आरडीए ने न्यायालय में केवियेट धारा 1 48 क व्यवहार प्रक्रिया संहिता के तहत केवियेट दायर कर दिया गया है। जिसमें प्राधिकरण में निवेदन किया है कि संभावित प्रतिवादी रायपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा नगर विकास योजना हेतु ग्राम कचना सड्डू लाभांडी के लिए छग नगर ग्राम निवेश 2020 के नियम 27 के अनुसार उक्ताशय की घोषणा करते हुए उक्त अधिनियम 1970 की धारा 50 की उपधारा 2 के अधीन सूचना का निर्धारित प्रारूप में छग राजपत्र में 5-12-25 को किया जा चुका है। इस संबंध में सर्वसाधारण सूचना स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार रायपुर विकास प्राधिकरण की यह आशंका है कि उस युक्त योजना के प्रकाशन एवं कार्रवाई के विरुद्ध कथित व्यक्ति द्वारा, संस्थान समूह समुदाय, समिति अथवा संघ द्वारा केवियेट कर्ता की उक्त योजना के विरुद्ध वाद आवेदक के माध्यम से न्यायालय द्वारा प्रकरण प्रस्तुत किया जा सकता है। केवियेट सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। बिलासपुर के एक अधिवक्ता के द्वारा भी यह सामान्य सूचना के रूप में जारी किया गया है।
केवियेट में न्यायालय से अनुरोध किया गया है यदि कोई बात या याचिका दायर की गई है तो आरडीए का पक्ष सूना जाना चाहिए। आरडीए के द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई जा रही है अब कचनासड्डू अथवा लाभांडी में भी यह योजना बनाई गई है जिसमें गरीब मध्यम एवं उच्च वर्ग के लिए बनाई गई है। ज्ञात रहे आरडीए समाज के कमजोर एवं निम्र वर्ग के लिए कई कल्याणकारी आवासयोजना बनाता है वर्तमान में रायपुर देवेंद्र नगर शैलेंद्रनगर तथा आदर्शबाजार एवं कमल बिहार जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
आर शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

