0-3 भवन स्वामियों से सीएन्डडी वेस्ट पर 20000 रूपये जुर्माना वसूला गया
रायपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 में जलविहार कॉलोनी में सफाई में बाधक पाटों को अभियान चलाकर तोड़ा गया और सफाई की बाधा को दूर किया गया. जोन 3 द्वारा वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र अंतर्गत 3 भवन स्वामियों पर सीएन्डडी वेस्ट मिलने पर कुल 20000 रूपये जुर्माना किया गया।
आर. शर्मा
000

