0-नवनियुक्त अध्यक्ष निरंजन सिंहा एवं उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने किया पदभार ग्रहण
रायपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर मे निरंजन सिन्हा, को अध्यक्ष एवं अभिनेष कश्यप को उपाध्यक्ष के पद पर नामांकित किया गया है। श्री निरंजन सिन्हा, जी द्वारा अध्यक्ष एवं अभिनेष कश्यप उपाध्यक्ष को बैंक में विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। सर्वप्रथम श्री निरंजन सिन्हा, जी द्वारा अध्यक्ष एवं अभिनेष कश्यप जी उपाध्यक्ष द्वारा बैंक प्रांगण में स्थित बैंक के संस्थापक पंडित वामन बलीराम जी लाखे की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। बैंक के सभा भवन में आयोजित समारोह में प्रमुखत: मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण, शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक, श्री भोलाराम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मल्दी समिति, श्री अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अड़सेना समिति, हेमंत चन्द्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष धरसीवा समिति एवं भाजपा ग्रामीण पूर्व उपाध्यक्ष धरसीवा एवं बैंक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास, वर्ग-1 अधिकारी एस.पी. चन्द्राकर, डी. के. व्यास, नोडल अधिकारी, पूर्व अतिरिक्त प्रबंधक श्री डी.आर. गरड़, श्री आई.के. ठाकुर, अधीक्षक, शाखा प्रबंधक श्री युवराज दुबे, लाखे परिवार से आशीष लाखे, शाखा प्रबंधक, श्री विधान तिवारी, शाखा प्रबंधक, सहायक लेखापाल श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी, श्री रविन्द्र शर्मा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री मोहनलाल साहू एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
अभिनेष कश्यप ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए समितियों में हो रही परेशानियों तथा भुगतान कराने की व्यवस्था की जाएगी इस संबंध में अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। किसानों को भुगतान एवं टोकन की व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।
आर.शर्म
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

