0-राजकुमार कॉलेज के सामने पेट्रोल-डीजल को लेकर मिलेगी नई सुविधा
रायपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। राजकुमार कॉलेज के सामने जी.ई. रोड के किनारे मकर संक्राति के उपलक्ष्य में नया पेट्रोल पंप शुरू होने जा रहा है। यह पेट्रोल पंप एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के पेट्रोल पंप के बाजू में बना है, इसको लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पेट्रोल पंप कांग्रेस काल में नहीं खुल पाया।
मिली जानकारी के अनुसार जी.ई. रोड के किनारे एक कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के परिवारिक स्वामित्व के पेट्रोल पंप का संचालन पिछले कई वर्षों से हो रहा है। इस समय कॉलेज वार्ड चौबे कॉलोनी, कबीर नगर सहित अन्य स्थानों से लोक बड़ी संख्या में पेट्रोल डीजल भराने आते हैं। चौबे कॉलोनी के एक परिवार ने पेट्रोल कंपनी एचपी की डीलरशीप लेली है। यह पेट्रोल पंप भी पूर्व कैबिनेट के पेट्रोल पंप के बाजू में खुल रहा है, जिसको लेकर अब व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वता बढ़ गई थी। कांग्रेस शासन काल में सिकवा-शिकायत के चलते शुरू नहीं हो पाया है। इस पेट्रोल पंप के मालिक ने अपना व्यवसाय चालू करने के लिए अनेक स्थानों पर चक्कर काटा, लेकिन भाजपा शासन आने के बाद उसे उम्मीद जागी और अब नया पेट्रोल पंप शुरू करने की कार्यवाही शुरू हुई। अब यहां पर शेड का निर्माण हो गया है तथा पेट्रोल डीजल भरने की मशीन भी बन गया है।
नया पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि यह पेट्रोल पंप एचपी कं पनी का है। इसका निर्माण कार्य द्र्रुतगति से चल रहा है। इसकी सुरक्षा को देखते हुए चार दिवारी उंची बनाई जा रही है। यह पेट्रोल नया वर्ष मकर संक्राति 14 जनवरी के आसपास शुरू हो जाएगा। ज्ञात रहे समता चौबे कॉलोनी के आसपास भी एक पेट्रोल पंप खुल गया है, जो कि जाने माने बिल्डर और पश्चिम के विधायक का खास है।
आर. शर्मा
०००

