रामानुजगंज, 23 दिसंबर (आरएनएस)। वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज निखिल सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल रामानुजगंज, बीट रामानुजगंज के चोरपहरी बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लकड़ी परिवहन का मामला सामने आया है।
जांच के दौरान एक ट्रक में सेमल लकड़ी लोड कर परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक मनोज भुईहर (उम्र 41 वर्ष), निवासी नवाडीह, तहसील-थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखण्ड) से लोड वनोपज के संबंध में परिवहन अनुज्ञा पत्र (टी.पी.) की मांग कर जांच की गई। साथ ही ऑनलाइन हृञ्जक्कस् पोर्टल के माध्यम से भी दस्तावेजों का मिलान किया गया, जिसमें प्रस्तुत टी.पी. और ऑनलाइन रिकॉर्ड में असमानता पाई गई।
प्रथम दृष्टया नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लोडिंगमय ट्रक क्रमांक ष्टत्र 15 ्रष्ट/5484 को जब्त कर लिया गया। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) ड एवं धारा 52, छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1) तथा छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 41 नियम (3) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
जब्ती की कार्रवाई के दौरान उपवनक्षेत्रपाल विजय सिंह, वनपाल दयाशंकर सिंह, वनपाल सुसन्ना भगत एवं वनरक्षक मंगलचन्द्र राम, पिन्टू मालाकार और धीरेश्वर प्रसाद उपाध्याय मौके पर उपस्थित रहे और नियमानुसार कार्रवाई को संपन्न कराया।
वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

