0-5 लाख लापता, 6 लाख मृत तथा 27.5 पंजीयन नहीं कराए, 1.5 लाख डुप्लिकेट
0-कांग्रेस के श्रीकुमार मेमन ने कलेक्टर कार्यालय में जताई आपित्त
रायपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर मतदाता सूची की गहन पुनरीक्षण का ड्राफ्ट सूची आज राज्य एवं जिला स्तर पर अलग-अलग जारी कर दिया गया है। जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर दावा आपत्ति सुनी जा रही है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है, इसमें प्रदेश के 2700 मतदान केन्द्रों के आधार पर बीएलओ के माध्यम मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा हुआ, लेकिन वर्ष 2003 की सूची को लेकर विवाद पैदा हुआ, जिसके चलते मतदाताओं को परेशानी हुई। वहीं अन्य स्थानों पर विवाहित बेटी-बहुओं को भी परेशान होना पड़ा, जिसके चलते इस सूची को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता परेशानी हुए, जिन मतदाओं का नाम छूट गया है, अब उन्हें जन्म प्रमाण पत्र सहित स्थानीय प्रमाण सहित अन्य दस्तावेज जमा करना होगा।
सीईओ कार्यालय के अनुसार एसआईआर की सूची प्रदेश एवं जिला स्तर पर अलग-अलग जारी की जाएगी। जिला स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की जा रही है। इसके पश्चात दावा आपत्ति के आधार पर काम होगा। राज्य में नई मतदाता सूची को लेकर विवाद है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार 6 लाख लोग मर गए हैं तथा 27 लाख लोग फार्म जमा नहीं किए और 5 लाख लापता हैं।
राजनीतिक दलों ने की चर्चा
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेमन ने बताया कि जिले में कई मतदाताओं का नाम छूट गया है, इसको लेकर वे चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में तथा जिले में मतदाता सूची को लेकर सुक्षमता पूर्वक कार्य नहीं किया गया है तथा विभिन्न मोहल्ले में नाम छूट गया है। इसको लेकर वे अपना दावा आपत्ति जाएंगे।
आर. शर्मा
००

