जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर (आरएनएस)। अकलतरा पुलिस ने जेएसडब्ल्यू प्लांट नरियरा के मुख्य गेट पर बार-बार धरना प्रदर्शन कर अवैध रूप से पैसे की मांग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, जिनके खिलाफ अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. सत्यप्रकाश निर्मलकर (उम्र 32 वर्ष), निवासी नरियरा, थाना मुलमुला
2. ज्योति नोरगे (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम रोगदा, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण
पुलिस के अनुसार दिनांक 22/12/2025 को दोनों आरोपियों ने जेएसडब्ल्यू प्लांट के मुख्य गेट के अंदर जबरन प्रवेश किया। सुरक्षा गार्ड व कर्मचारियों द्वारा मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच की, धक्का-मुक्की की और मुख्य गेट पर बैठकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार प्लांट के मुख्य गेट और परिसर में घुसकर आवागमन रोकते रहे हैं, तोडफ़ोड़ की धमकी देते थे और कंपनी प्रबंधन से अवैध धन की मांग करते थे।
दर्ज अपराध
इस मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 656/2025 के तहत
धारा 296, 126(2), 333, 308(2), 3(5) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इसके अलावा कुछ दिन पूर्व इन्हीं आरोपियों के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 582/25
धारा 126(2), 332(्र), 3(5) बीएनएस के तहत भी प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस जांच में खुलासा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के नाम पर जमीन न होने के बावजूद वे ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर अपने साथ जोड़ते थे और जेएसडब्ल्यू प्लांट के सामने प्रदर्शन कर उत्पादन और परिवहन को बाधित करते थे। इससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था तथा कर्मचारियों और मजदूरों का जीवन भी प्रभावित हो रहा था।
कंपनी प्रबंधन द्वारा कई बार बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों द्वारा कथित तौर पर ब्लैकमेल कर अवैध धन की मांग की जाती रही।
पुलिस की कार्रवाई
साक्ष्य पाए जाने पर अकलतरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

