कोण्डागांव, 23 दिसंबर (आरएनएस)। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेन्स वीक) के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का संपन्न हुआ। कार्यशाला में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सुशासन सप्ताह के दौरान लगाए जा रहे शिविरों में शासकीय योजनाओं के शतप्रतिशत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा गत वर्षों की विभागीय उपलब्धि एवं नवाचारों की प्रस्तुतीकरण की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेन्स वीक) के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक प्रशासन गांव की ओर का अभियान किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और सुशासन को बढ़ावा देना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इस अभियान के तहत जिले के पांचों विकासखण्ड में अब तक 17 शिविर आयोजित किए गए, जिसमें ग्रामीणजनों से विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कई आवेदन प्राप्त हुए।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

