कोंडागांव, 23 दिसंबर (आएनएस)। कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव (छ0ग0) के द्वारा नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटन के लिए न्यायालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव को पत्र प्राप्त होने पर उक्त संबंध में राजस्व निरीक्षक नजूल कोण्डागांव से स्थल चिन्हांकन जांच प्रतिवेदन लिया गया। नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण हेतु नगर कोण्डागांव के गोहल्ला तहसीलपारा (मण्डी प्रांगण) में स्थित भूमि शीट नंबर-02 भू-खण्ड क्रमांक 691/1क क्षेत्रफल 4162265 वर्गफीट में से रकबा 5.00 एकड़ भूमि को चिन्हांकित किया गया है।उक्त संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को किसी प्रकार का कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे दिनांक 29.12.2025 तक अपना दावा/आपत्ति न्यायालय तहसीलदार नजूल कोंडागांव के समक्ष कार्यालयीन समय में स्वयं अथवा अपने अभिभाषक के माध्यम से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा / आपति पर कोई सुनवाई नहीं किया जाएगा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

