दुर्ग, 23 दिसम्बर (आरएनएस)। भारत सरकार के Óसुशासन सप्ताहÓ (गुड गवर्नेन्स वीक) के अवसर पर दुर्ग जिले में जारी राष्ट्रव्यापी अभियान Óप्रशासन गांव की ओरÓ के तहत, 24 दिसंबर 2025 को विकासखंड दुर्ग के ग्राम मंचादुर में विशाल जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ग्राम मंचादुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित होगा। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

