दुर्ग, 23 दिसंबर (आरएनएस)। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर (छत्तीसगढ़) के आदेश के अनुपालन में नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के संचालक मंडल के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास द्वारा 22 दिसंबर 2025 को निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, सर्वप्रथम प्रत्यायुक्त सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 3 जनवरी 2026 को अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 4 जनवरी 2026 को की जाएगी। इसके पश्चात 5 जनवरी 2026 को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जाएगा।
निर्वाचन हेतु मतदान रविवार, 11 जनवरी 2026 को प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मतदान स्थल श्री गुर्जर क्षत्रीय गुजराती समाज भवन, मोतीपारा, दुर्ग निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्ति के एक घंटे पश्चात उसी स्थान पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा मतगणना पूर्ण होने के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

