भिलाई, 23 दिसंबर (आरएनएस)। दिनांक 25 दिसंबर से जयंती स्टेडियम भिलाई में शुरू हो रहे दिव्य हनुमंत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।
जारी एडवाइजारी के अनुसार – सभी व्हीआईपी पास वाले वाहन चालक अपने वाहन चोपड़ा पेट्रोल पम्प से प्रवेश कर वाहन हेलीपेड ग्राउंड में एवं पुलिस पेट्रोल पम्प के सामने से प्रवेश कर कला मंदिर एवं कला मंदिर के सामने व्हीआईपी पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे –
ऑटो चालक एवं बस चालक श्रद्धालूगण को निर्धारित पार्किंग स्थल पुलिस पेट्रोल के पीछे पार्किंग/ सेक्टर 07 स्कूल पार्किंग में उतारेंगे।
उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
जयंती स्टेडियम कटिंग (फारेस्ट एवेन्यू मार्ग ) से कार्यक्रम स्थल जयंती स्टेडियम तक पैदल आना जाना प्रतिबंधित रहेगा।
अपील – श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि असुविधा से बचने हेतु कथा स्थल जयंती स्टेडियम आने-जाने के लिए उपरोक्त मार्गो का उपयोग करें।
दिनांक 25.12.2025 से 29.12.2025 तक जयंती स्टेडियम भिलाई जिला दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का दिव्य हनुमंत कथा आयोजन होना प्रस्तावित है। कथा के दौरान लाखो की भीड़ को देखते हुये यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए निम्नानुसार मार्ग,पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान तैयार निर्धारित किया गया है:-
रुट /पार्किंग:-
रायपुर, चरोदा एवं भिलाई 03 की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए
रूट :- कुम्हारी ,पावर हाउस चौक ,पावर हाउस अण्डर ब्रिज, मूर्गा चौक, सेक्टर 06 पुलिस ग्राउण्ड (पार्किंग) (एवं) भिलाई विधालय सेक्टर 02 (पार्किंग) कथा स्थल (पैदल )
बेमेतरा, धमधा दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए
रूट :- धमधा, धमधा नाका ओवर ब्रिज, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क, वाय सेप ब्रिज सेक्टर 9 चौक, सेक्टर 07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग/सेक्टर 10 गणेश पंडाल,कथा स्थल (पैदल )
राजनांदगांव, बालोद, की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए
रूट :- राजनांदगाव/बालोद, पुलगांव चौक,जेल तिराहा,डीपीएस चौक, भिलाई निवास कटिंग, पोलो ग्राउंड पार्किंग,कथा स्थल (पैदल )
धमतरी, पाटन की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए
रूट :- धमतरी/पाटन,उतई, उतई तिराहा,डीपीएस चौक, भिलाई निवास कटिंग, पोलो ग्राउण्ड (पार्किंग ),कथा स्थल (पैदल )
नोट – दिव्य हनुमंत कथा के दौरान इस सम्पूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
वाहन डायवर्शन पॉइंट :- उतई तिराहा – पंथी चौक – 7/8 चौक – 2.5 मिलियन चौक – मुर्गा चौक।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

