रायपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में नये साल में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाई करन की तैयारी कर रहे एक बड़े सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रेड कार्यवाही कर ईवेंट ऑगेनाईजर एवं नागपुर के तस्कर सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स एवं नगदी रकम जप्त किया है। सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23.12.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में कुछ व्यक्ति अपने पास एम.डी.एम.ए. ड्रग्स रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपियों की पतासाजी कर एम.डी.एम.ए ड्रग्स के साथ रंगे हाथ पकडऩे निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा अपार्टमेंट के फ्लैट की पतासाजी कर चिन्हांकित कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में 4 पुरूष एवं 1 युवती उपस्थित मिली, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम पराग बरछा उर्फ रघु, शुभम राजूधावड़े, अमन शर्मा, शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन होना बताने के साथ युवती विधि के साथ संघर्षरत बालिका थी। टीम के सदस्यों द्वारा पांचों की तलााश्ी लेने पर सभी के पास से एम.डी.एम.ए ड्रग्स होना पाया गया। एम.डी.एम.ए. के संबंध में सभी से कड़ाई से पूछताछ करने पर नागपुर निवासी तस्कर शुभम राजूधावड़े द्वारा नागपुर से एम.डी.एम.ए ड्रग्स लाना बताया गया साथ ही जांच में पाया गया कि पराग बरछा उर्फ रघु, रायपुर में एम.डी.एम.ए ड्रग्स का मेन सप्लायर है जो न्यू ईयर के मद्देनजर बड़े-बड़े होटलो में आयोजित होने वाले पार्टियों में ड्रग्स के सप्लाय हेतु थाना न्यू राजेन्द्र नगर स्थित शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन के वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में अपने साथी अमन शर्मा एवं विधि के साथ संघर्षरत बालिका के साथ अन्य ईवेंट ऑरगेनाईजर ऋषभ सिंह राजपूत एवं मोहम्मद माजिद को सप्लाय करने हेतु उपस्थित होना बताया। जिस पर सभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स एवं 04 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 20 हजार रूपये जप्त कर सभी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले में पुलिस ने पराग बरछा उर्फ रघु पिता स्व. भावेश बरछा उम्र 23 साल निवासी डागा ज्वेलर्स के सामने वाली गली, कैलाशपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर। (मुख्य सप्लायर), शुभम राजूधावड़े पिता राजू धावड़े उम्र 31 साल निवासी जूना बगडग़ंज, कुम्हारा टोली भण्डारा रोड थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र। (नागपुर तस्कर), अमन शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 26 साल निवासी वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन पिता मनोज सिंघनापुरे उम्र 28 साल निवासी वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। साथ ही सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियान फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।
लोकेश
000

