रायपुर, 23 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर की थाना खम्हारडीह पुलिस ने गांजा का भण्डारण कर सप्लाई करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थानाक्षेत्र के भावना नगर में किराये के मकान को गांजा भण्डारण व सप्लाय का हब बनाया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के पास से साढे 7 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23.12.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत भावना नगर चिल्फी हाईट्स के आगे स्थित खाली प्लाट में 2 व्यक्ति खड़े है, जो अपने पास गांजा रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम साहिल कुमार गुप्ता पिता अक्षय लाल गुप्ता उम्र 24 साल निवासी ग्राम गागी चौक थाना आरा नगर जिला भोजपुर बिहार। हाल पता – सेलटैक्स कालोनी भावना नगर थाना खम्हारडीह रायपुर एवं विमल कुमार कुशवाहा पिता छोटे लाल कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी दुर्गापुरी रगौर थाना मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर-प्रदेश। हाल पता – सेलटैक्स कालोनी भावना नगर थाना खम्हारडीह रायपुर होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भावना नगर स्थित सेल टैक्स कालोनी में एक मकान किराये पर लिये है। आरोपियान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अन्य राज्यों से गांजा लाकर उक्त किराये के मकान में भण्डारण करते थे तथा ग्राहकों के मांग के आधार पर तौल कर टेप में पैकिंग कर सप्लाय करते थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के किराये के मकान की तलाशी लेने पर कमरों में रखें बोरी एवं थैला में गांजा, इलेक्ट्रानिक तराजू एवं टेप रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3,75,000- रूपये, तौल मशीन तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में मकान मालिक के भूमिंका की भी जॉच की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

